8 से16 साल तक के बच्चों से IS करवा रहा एेसा काम

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2016 - 01:04 PM (IST)

बगदाद: ईराक के मोसुल शहर में इस्लामिक स्टेट(आई.एस.)8 से 16 साल तक के बच्चों की भर्ती कर उन्हें लड़ाई के मोर्चे पर भेज रहा है। ईराकी सेना ने इस शहर को आई.एस. से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया है। इस बीच तुर्की ने कहा है कि उसकी सेना भी मोसुल अभियान में शामिल होना चाहती है।

तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यल्दिरिम ने कहा कि आई.एस. के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्की चुप नहीं रह सकता। इस अभियान में तुर्की को भी शामिल किया जाना चाहिए। मोसूल को आई.एस. के कब्जे से छुड़ाने के लिए ईराक और अमरीका ने पिछले 6 दिनों से अभियान छेड़ रखा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News