फ्रांस के कुख्यात  को 43 साल बाद तीसरी बार उम्रकैद

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 01:18 PM (IST)

पेरिसः स्वघोषित क्रांतिकारी और कार्लोस द जैकाल के नाम से कुख्यात इलिच रेमिरेज सांचेज को 1974 के पेरिस बम विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई गई है। फ्रांस में ही 1970 और 1980 के दशक में हुए हमलों के मामलों में उसे पहले भी 2  बार उम्रकैद हो चुकी है। वह अभी जेल में ही है। तीसरी उम्रकैद मिलते ही उसने कहा 43 साल पहले हुई घटना के लिए अब सजा सुनाना बेहूदगी है। उसने 80 हत्याएं करना कबूल किया, लेकिन कहा कि पेरिस विस्फोट में उसका हाथ नहीं था।

बचाव पक्ष के वकील ने वेनेजुएला के इस अपराधी को बरी करने की मांग की थी। उसने कहा, ‘अगर आप उसे सजा देंगे तो वह जीतेगा, लेकिन बरी करेंगे तो वह हार जाएगा।’ लेकिन तीन जजों की बेंच ने कहा कि सीसीटीवी तथा फिंगर प्रिंट्स व अन्य सबूतों के आधार पर उसे दोषी ठहराया गया है। 1974 को फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक स्टोर में ग्रेनेड से हमला हुआ था जिसमें 2 लोग मारे गए थे और 34 घायल हुए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News