कनाडा में छात्र ने परिवार के लोगों पर चाकू से किया हमला, 4 बच्चों समेत 6 की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 06:19 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना में छह लोग मारे गए। ओटावा पुलिस ने श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र को अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतकों में श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं। 

ओटावा के पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने कहा कि आरोपी ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला किया, जिसकी पहचान फेब्रियो डी-ज़ोयसा के रूप में की गई थी। उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के छह मामले और हत्या के प्रयास का एक आरोप लगाया गया है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक श्रीलंकाई नागरिक हैं जो हाल ही में कनाडा आए थे। इनमें 35 साल की मां, सात साल का बेटा, चार साल की बेटी, दो साल की बेटी और ढाई महीने की बच्ची भी शामिल है। साथ ही 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है, जो परिवार का परिचित था। 

पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटना के बाद बच्चों का पिता घर से बाहर आकर लोगों से 911 पर कॉल करने के लिए चिल्ला रहा था। पति को भी गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्दोष लोगों पर हिंसा का संवेदनहीन कृत्य है। ओटावा में श्रीलंकाई उच्चायोग ने कहा कि पीड़ित परिवार श्रीलंका का रहने वाला है। पिता बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News