ब्रिटेन के उच्च सदन ने जॉनसन को झटका देते हुए ब्रेक्जिट विधेयक किया पारित

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 11:07 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के उच्च सदन ने शुक्रवार को उस कानून को अंतिम मंजूरी दे दी जो बोरिस जॉनसन को ब्रेक्जिट को टालने पर मजबूर करेगा। समय से पहले चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव को पारित कराने के लिए संघर्ष कर रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए यह नया झटका है। इस मसौदे को कानून रूप प्रदान करने के लिए इस पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की औपचारिक सहमति जरूरी होगी।

इसका मकसद ब्रेक्जिट के लिए तय मौजूदा अंतिम समय-सीमा 31 अक्टूबर को टालना है अगर जॉनसन अगले महीने तक यूरोपीय संघ से अलग होने के संबंध में समझौता नहीं कर पाते। जॉनसन ने कहा था कि वो ब्रेक्जिट में देरी करने की बजाय इसके लिए अंत तक संघर्ष करते रहेंगे।

जॉनसन समय से पहले चुनाव कराना चाहते हैं ताकि उन्हे यूरोपीय संघ से किसी सौदे या बिना किसी सौदे के ब्रिटेन को अलग करने के लिए जनादेश मिल सके। उन्होंने शुक्रवार की सुबह स्कॉटलैंड में मछुआरों के बीच अभियान चलाया जिन्होंने 2016 में ब्रेक्जिट पर हुए जनमत संग्रह का पुरजोर समर्थन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News