ब्रिटेन: -9 डिग्री पहुंचा तापमान, बाढ़ को लेकर वॉर्निंग जारी(Pics)

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 02:13 PM (IST)

लंदन:ब्रिटेन में पारा लुढ़ककर -9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।बर्फबारी और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द होने के बाद दक्षिणी इंग्लैंड के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को आज इलाका खाली करने को कहा गया।वहीं, ईस्ट कोस्ट में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बड़ी तादाद में मकान और बिल्डिंग्स खाली करा ली गई हैं।आर्मी की तैनाती कर दी गई है।


गुरुवार को दक्षिणपूर्वी इंग्लैंड के जायविक गांव में पुलिस अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अगली सुबह उन्हें इस जगह को खाली करना होगा।वेदर डिपार्टमेंट ने इंग्लैंड,स्कॉटलैंड,वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड में तेज बर्फीली हवाएं चलने और बर्फबारी को लेकर वॉर्निंग दी है।स्कॉटलैंड, वेल्स, ब्रैडफोर्ड और कुम्ब्रिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।इन जगहों पर पारा माइनस 9 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।

वेदर डिपार्टमेंट ने भारी बर्फबारी की आशंका को लेकर 'यलो वार्निंग' की है।कई हिस्सों में 7 इंच तक बर्फ गिरने की आशंका है।यूके में बाढ़ को लेकर अब तक 67 वॉर्निंग, 76 अलर्ट और 7 गंभीर चेतावनी जारी की गई हैं।स्थानीय लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित एक केंद्र में शरण लेने की पेशकश की गई है या गांव से बाहर जाने की सलाह दी गई है।

स्कॉटलैंड,उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी होने के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की गई।बर्फबारी और खराब मौसम के चलते स्कूल और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं।लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के अफसरों ने बताया कि 80 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।प्लेन्स के ऑपरेशंस में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News