ब्रिटेनः यूरोपीय यूनियन को लेकर लाखों लोगों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 11:45 AM (IST)

लंदनः ब्रेक्जिट (यूरोपीय यूनियन से अलग होने का मुद्दा) को लेकर शनिवार को 6,70,000 लोगों ने लंदन में रोष मार्च किया। इस मुद्दे पर  चुनी गई ब्रिटिश प्रधानमंत्री  थरेसा मे सरकार के लिए यह प्रदर्शन बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। ब्रेक्जिट पर वार्ता के बीच इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन पहली बार हुआ है। प्रदर्शन दौरान यूरोपीय यूनियन में बने रहने की मांग  की मांग की गई। 2016 में ब्रेक्जिट पर हुए मतदान में 52 प्रतिशत लोगों ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने पर राय जताई थी।

PunjabKesariप्रदर्शनकारी ईयू का नीले और सुनहरे रंग का झंडा हाथ में लेकर ब्रेक्जिट वार्ता को रद करने की मांग कर रहे थे। यह वार्ता यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के रिश्ता तोड़ने के सिलसिले में चल रही है। 28 यूरोपीय देशों का संगठन यूरोपीय यूनियन दुनिया में व्यापार का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।PunjabKesariप्रदर्शन आयोजित करने वाले लोगों में शामिल जेम्स मैकग्रोरी के अनुसार लोगों को एहसास हो रहा है कि ब्रेक्जिट का उनकी जिंदगी और आने वाली पीढि़यों पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए अब ज्यादातर लोग अब यूरोपीय यूनियन के साथ बने रहना चाहते हैं।

PunjabKesariप्रदर्शनकारी हाइड पार्क में एकत्रित हुए और वे डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास के सामने से गुजरते संसद तक गए। वहां पर जाकर जुलूस का रास्ता पूरा हुआ। सन 2003 में इराक युद्ध में ब्रिटेन के शामिल होने के फैसले के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद यह हाल के दशकों में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News