नाइजीरिया में बोको हराम के हमलों में 19 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 11:50 AM (IST)

मैदुगुरी: नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 4 सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में नागरिक आत्म रक्षा बल के सदस्यों समेत 19 लोगों की मौत हो गई। 

नाइजीरियाई पुलिस ने बताया कि यह बोको हराम के 8 साल के आतंकवाद की जन्म भूमि मैदुगुरी शहर में गत कुछ महीनों में अब तक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है।

बोर्नाे प्रांत के पुलिस आयुक्त दमियन चुकवु ने बताया कि मंगलवार रात को हुए हमलों में 23 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मृतकों में से 12 नागरिक आत्म रक्षा बल के सदस्य हैं और 7 अन्य उनकी मौत पर शोक जताने के लिए एकत्रित होने वाले लोग हैं। आत्म रक्षा बल के एक प्रवक्ता डैनबैट्टरा बेलो ने बताया कि कम से कम एक आत्मघाती हमलावर महिला थी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके सहकर्मियों को खास तौर पर उस वक्त निशाना बनाया जब वे ड्यूटी पर तैनात थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News