समुद्र में 270 यात्रियों से भरी नाव पलटी, 7 की मौ'त; कई लापता,चारों तरफ मची चीख-पुकार, देखें Video
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 10:06 PM (IST)
बोदरमः उत्तरी साइप्रस के तट के नजदीक करीब 270 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नौका रविवार को डूब गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। तुर्किये की मीडिया ने यह जानकारी दी।
उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने तुर्किये के सरकारी टीआरटी न्यूज चैनल को बताया कि करीब 237 लोगों को बचा लिया गया है। उस्तेल ने बताया कि खराब मौसम की वजह से नौका के रवाना के 15 मिनट के भीतर ही उसमें पानी भरने लगा। उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद मदद के लिए आपात कॉल की गई।
🚨A passenger ferry traveling from Girne to Taşucu in Türkiye’s Mersin province capsized after taking on water off the coast of Northern Cyprus on August 30.
— Global Brief (@globalbrief_now) August 30, 2026
Coast Guard vessels, helicopters and civilian boats were deployed for rescue operations, while ambulances were placed on… pic.twitter.com/jlrTFygxFZ
दोहरे पतवार वाली यह नाव साइप्रस के जातीय रूप से विभाजित उत्तरी हिस्से के काइरेनिया बंदरगाह से तुर्किये के मर्सिन प्रांत के तासुसू बंदरगाह की यात्रा कर रही थी। काइरेनिया के महापौर मुरात सेनकुल ने कहा कि यह नौका 'फिलो डेनिज़सिलिक' नामक कंपनी की थी और साइप्रस के उत्तरी तट पर डायना तट से करीब साढ़े सात किलोमीटर की दूरी पर डूबी।
