लाइव रिपोर्टिंग बनी जानलेवा; समुद्री लहरों का पत्रकार-कैमरावुमन पर अटैक, खौफनाक मंजर कैमरे में कैद (Video)

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 01:28 PM (IST)

Madrid: समुद्र के किनारे लाइव रिपोर्टिंग करना एक पत्रकार और कैमरावुमन के लिए उस समय जोखिम भरा साबित हुआ, जब अचानक आई विशाल लहर ने दोनों को गिरा दिया। स्पेन के बास्क क्षेत्र के ओन्डारोआ शहर में हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें समुद्र की तेज लहर को सुरक्षा दीवार पार करते हुए सीधे रिपोर्टिंग कर रही टीम तक पहुंचते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार सर्जियो ओवेखेरो एक टेलीविजन कार्यक्रम के लिए समुद्र के किनारे से सीधे प्रसारण कर रहे थे। वह दर्शकों को बता रहे थे कि समुद्र में लहरें लगातार ऊंची हो रही हैं और किनारे पर मौजूद लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

🇪🇸 A Spanish TV reporter gets HIT by a BIG WAVE while covering the storm live. The wave crashed over the promenade wall in Ondarroa, slamming him and the camera. The signal briefly dropped, but both he and the camerawoman are fine. Reporting rough seas just got a LIVE demonstration 🌊 Writer: Lucas https://t.co/bYaX8r2s5T

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 22, 2026

इसी दौरान समुद्र से उठी एक विशाल लहर किनारे पर बनी सुरक्षा दीवार को पार कर गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि पत्रकार सर्जियो और उनके साथ मौजूद कैमरावुमन राकेल खुद को संभाल नहीं पाए। लहर की टक्कर से दोनों जमीन पर गिर पड़े। हादसे के दौरान टेलीविजन प्रसारण का संकेत कुछ समय के लिए बाधित हो गया। स्टूडियो में मौजूद प्रस्तोता ओदेई एस्नाओला भी यह दृश्य देखकर चिंतित हो गए। उन्हें अपने साथियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी और वह उनकी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करते रहे।  घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जाने लगा। वीडियो में समुद्र की लहर का अचानक रिपोर्टिंग टीम तक पहुंचना और दोनों का संतुलन खोकर गिरना दिखाई देता है।


 
घटना के बाद संबंधित चैनल की ओर से जानकारी दी गई कि सर्जियो और राकेल दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। उनके सुरक्षित होने की खबर से दर्शकों और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले लोगों ने राहत जताई।  वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने पत्रकार और कैमरावुमन की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। कुछ लोगों ने उनके सुरक्षित बचने पर राहत जताई, जबकि अन्य ने कहा कि समुद्र के किनारे खराब मौसम में रिपोर्टिंग करते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।स्टूडियो में मौजूद प्रस्तोता की प्रतिक्रिया ने भी लोगों का ध्यान खींचा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News