Epstein Files Row: ब्रिटिश किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू हुए गिरफ्तार, एपस्टीन केस में जुड़ा था नाम
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 04:14 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटिश राजघराने से एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रिटिश किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को एपस्टीन पर हंगामे के बीच गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उनके 66वें जन्मदिन के दिन हुई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
प्रिंस एंड्रयू पर क्या हैं आरोप?
ब्रिटेन की थेम्स वैली पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एंड्रयू को Misconduct in Public Office के संदेह में हिरासत में लिया गया है।
एपस्टीन फाइल्स का कनेक्शन:
हाल ही में अमेरिका में जारी हुई 'एपस्टीन फाइल्स' से चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। आरोप है कि जब एंड्रयू ब्रिटेन के विशेष Trade Envoy थे, तब उन्होंने कथित तौर पर जेफ्री एपस्टीन को गोपनीय व्यापार रिपोर्ट और संवेदनशील दस्तावेज लीक किए थे। पुलिस की 6 गाड़ियां गुरुवार सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके वर्तमान आवास (Wood Farm) पर पहुंचीं और उन्हें हिरासत में लिया। उन पर 'ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट' के उल्लंघन के भी आरोप लग रहे हैं। ब्रिटिश सांसद और एंटी-मोनार्की ग्रुप लगातार उनके खिलाफ जांच की मांग कर रहे थे।
बकिंघम पैलेस ने नहीं दी कोई टिप्पणी
बकिंघम पैलेस ने अभी तक इस पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है, लेकिन किंग चार्ल्स पहले ही एंड्रयू से उनके शाही खिताब छीन चुके हैं। अब यह मामला ब्रिटेन की अदालतों में जाएगा, जहाँ यह तय होगा कि क्या शाही परिवार के किसी सदस्य को जेल की सजा हो सकती है।
