दुबई जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा ये काम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 08:24 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): UAE ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड प्रतिबंध में बड़ी ढील दी है। भारत से UAE जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। UAE जाने वाले यात्रियों को अब आरटीपीसीआर करवाना अनिवार्य होगा पर अब यात्रियों को भारत से एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट करवाने की ज़रूरत नहीं होगी। भारत से UAE जाने वाले यात्रियों को अब 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लेकर जानी होगी और भारत से एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट नहीं होगा अब यात्रियों को 6 घंटे पहले एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचना पड़ेगा। 

दरअसल, कोरोना काल में कई देशों ने अपने यहां आने वाले यात्रियों के लिए प्रतिबंध कड़े कर दिए थे, इन देशों में UAE भी शामिल था। UAE जाने वाले यात्रियों को पहले दिल्ली से उड़ान भरने से पहले 6 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होता था, वहां उनका आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट होता था, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर यात्री ही आगे यात्रा कर सकता था। इसके बाद यूएई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फिर आरटीपीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता था। इसकी रिपोर्ट आने में 2 से 3 घंटे का समय लग जाता था। इसमें यात्रियों का अधिक समय बर्बाद हो जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब यूएई पर लैंड करने के बाद रैपिट टेस्ट होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News