बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया 'युद्ध अपराधी'

Thursday, Mar 17, 2022 - 06:46 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर बुधवार को ‘युद्ध अपराधी' बताया। बाइडेन ने कहा, ‘‘वह (पुतिन) एक युद्ध अपराधी हैं।'' यूक्रेन पर हमले के बाद से यह पुतिन और रूसी कार्रवाइयों की किसी अमेरिकी अधिकारी द्वारा अब तक की सबसे तीखी निंदा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को एक भाषण में कहा कि रूसी सैनिकों ने अस्पतालों पर बमबारी की और डॉक्टरों को बंधक बना लिया। उन्होंने यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद करने के लिए और सहायता देने का वादा किया। 

Pardeep

Advertising