भूमिबोल की मौत से बैंकाक का हो गया ये हाल !

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2016 - 12:16 PM (IST)

बैंकॉक:  थाईलैंड के राजा भूमिबोल के निधन के बाद बैंकॉक का माहौल बिल्कुल बदल गया है। वाइल्ड रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट के लिए जाना जाने वाला ये शहर वीरान पड़ा है। वेकेशंस एन्जॉय करने थाईलैंड पहुंचे टूरिस्ट्स को खाली सड़कें और बंद बाजार मिल रहे हैं। बिजनेस बंद और टूरिस्ट्स को डर है कि अल्कोहल की भी बिक्री सीमित न हो जाए। नाइट लाइफ के लिए मशहूर पटाया की वॉकिंग स्ट्रीट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां के फेमस रेड लाइट एरिया नाना प्लाजा और सॉय काउब्वॉय भी शोक में वीरान पड़े हैं।राजा भुमिबोल के निधन के गम में थाईलैंड के लोगों समेत टूरिस्ट्स भी काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

शोक के चलते शहर में तेज म्यूजिक और पब्लिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर थाई प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। हालांकि, यहां आने वाले टूरिस्ट्स के लिए इन पाबंदियों ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। यूके से 2 हफ्तों के लिए थाईलैंड आए लियाम ने कहा शोक के चलते उनका वेकेंशस का प्लान बर्बाद हो गया। लियाम ने होटल और लौटने की फ्लाइट बुक करा ली हैं और करंसी भी चेंज करा ली है, लेकिन शहर में सन्नाटा है।

आमतौर पर थाईलैंड में अक्तूबर का महीने में सबसे ज्यादा तकरीबन 30 लाख टूरिस्ट आते हैं। थाईलैंड में राजा भूमिबोल के निधन पर 30 दिन के शोक का एलान किया गया है। इस दौरान यहां किसी भी तरह का मनोरंजन नहीं होगा और एक महीने तक के लिए सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने थाईलैंड जाने वाले अपने देश लोगों के लिए गाइड लाइन्स जारी की हैं। पब्लिक एरिया में टूरिस्ट्स को सलीके से पेश आने को कहा गया है। यहां राजा या राज शासन के अपमान पर 15 साल की जेल हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News