ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर मोर्टार गोले दागे

Wednesday, Sep 28, 2016 - 10:26 PM (IST)

इस्लामाबाद : ईरान के सीमा प्रहरियों ने आज पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तीन मोर्टार गोले दागे जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।  प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ईरानी सीमा प्रहरियों द्वारा दागे गए मोर्टार गोले पंजगूर जिले में गिरे।’’

डॉन के अनुसार अधिकारी ने बताया कि दो गोले फं्रटियर कोर चौकी के समीप गिरे जबकि तीसरा किल्ली करीम डाड पर गिरा। गोलाबारी में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस हमले के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। फ्रंटियर कोर के कर्मी जांच के लिए हमलास्थल पर पहुंचे। सुरक्षाबलों ने इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Advertising