बोलिविया के मंत्री की हत्या के मामले में खनन नेता, 2 अन्य पर आरोप लगाया गया

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 03:06 PM (IST)

बोलीविया: बोलीविया के अधिकारियों ने एक हड़ताल के दौरान गृह उपमंत्री रोडोल्फो इलेन्स की हत्या के मामले में एक खनन संघ के अध्यक्ष और उसके दो शीर्ष पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में चालीस खनिकों को हिरासत में लिया गया है।  गुरवार को खनन कानूनों और घटती तनख्वाह को लेकर विवाद में मध्यस्थता करने गये इलेन्स को हड़ताली खनन श्रमिकों ने अपहरण करने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। इलेन्स मध्यस्थता करने के लिए ला पाज से 80 मील 130 किलोमीटर दूर पान्डुरो शहर में गये थे।

इस दौरान, दंगा पुलिस के साथ झड़प में तीन प्रदर्शनकारियों भी मारे गये जिसके बाद तनाव बढ़ गया। हड़ताली खनिकों ने डायनामाइट ले रखे हैं। उन्होंने कई राजमार्गों पर कब्जा कर लिया है जिसके चलते हजारों वाहन और यात्री फंसे पड़े हैं। बोलीविया के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने 40 खनिकों को हिरासत में लिया है जिनमें बोलीविया के नेशनल फेडेरेशन ऑफ माइनिंग को ऑपरेटिव के अध्यक्ष कार्लोस ममानी भी शामिल हैं। कल दोपहर को, लोक मंत्रालय ने इलेन्स की हत्या के मामले में ममानी और संघ के दो अन्य अधिकारियों को आरोपित किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News