शिकागो में अंतिम संस्कार के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 01:43 PM (IST)

 

वाशिंगटनः अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सभी घायलों को गंभीर या नाजुक स्थित में उपाचर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिमी 79 वीं स्ट्रीट के 1000-ब्लॉक के कब्रिस्तान में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया।

 

यहां अंतिम संस्कार के दौरान हमलावर ने सबपर बंदूक तान दी और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, एक एसयूवी में से किसी ने ब्लॉक पर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले लोगों पर गोली चला दी। इसके बाद अंतिम संस्कार में हिस्सा ले रहे लोगों ने भी अंधाधुंध फायरिंग की और एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

शिकागो फायर विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने कहा कि अग्निशमन विभाग ने घटनास्थल से कुल 11 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया।कई लोगों की हालत गंभीर थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई राउंड गोलियों की आवाज सुनी थी। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News