नाइजीरिया में चर्च पर गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 09:51 PM (IST)

नाइजीरिया: दक्षिण पूर्व नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 12 श्रद्धालु मारे गए। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों और प्रत्यक्षर्दिशयों ने दी। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि हमला शाम करीब छह बजे ओनित्शा शहर के पास ओजुबुलू स्थित सेंट फिलिप्स गिरजाघर पर हुआ।

नेवी स्थित ननामदी अजिक्वे यूनीर्विसटी टीचिंग हास्पिटल के एक कर्मचारी ने कहा, ‘‘अभी तक 12 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हो गई है जिन्हें शवगृह में रखा गया है। वहीं कई का इलाज चल रहा है।’’ सूत्र ने कहा कि कई श्रद्धालुओं को गोली लगी है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षर्दिशयों ने कहा कि नकाबपोश बंदूकधारियों ने चर्च पर हमला कर दिया और श्रद्धालुओं पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि इसमें 20 व्यक्तियों की मौत हो गई हो।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News