ग्वाटेमाला में भूकंप के झटके

Saturday, Aug 01, 2015 - 09:26 AM (IST)

ग्वाटेमाला: ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में कल भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई।
 
भूकंप का केन्द्र प्रशांत महासागर के तट पर स्थित नुइवा शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में सतह से 36 किलोमीटर नीचे था।  भूकंप से जान- माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 
Advertising