हिंदू रिवाज से नील ने रचाई दोस्त के साथ समलैंगिक शादी (देखें तस्वीरे)

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2015 - 03:55 AM (IST)

कैलिफोर्निया: कुछ़ दिनों पहले भारतीय मूल की सीमा और शेनॉन पॉल ने अमेरिका में भारतीय हिंदु रीति रिवाजों से समलैंगिक शादी रचाई थी। लेकिन अब कैलिफोर्निया के ब्रेंटवुड में भारतीय मूल के अमेरिकी नील और उनके दोस्त एली ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई है। नील ने अपने 25वें जन्मदिन पर दोस्त को अपना हमसफर चुना है। दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। 

एक इंटरव्यू में दोनों ने बताया कि हमारी मुलाकात मोडेस्टो (कैलिफोर्निया) के एक स्टोर में चार साल पहले हुई थी। रिलेशनशिप के बाद दोनों हिंदू रीति से शादी करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने कन्यादान की रस्म छोड़ दी। उन्होंने बताया कि भारतीय शादी में दोनों पक्षों को बराबरी से मान दिया जाता है, फिर चाहें सप्तपदी हो या फिर फेरे। उन्हें खुशी है कि उन्होंने पारंपरिक शादी के साथ आधुनिकता को कायम रखा। और हिंदू रीति रिवाजों द्वारा शादी रचाई।
 
नील ने बताया कि भारतीय समाज में समलैंगिक शादी को बुरा माना जाता है। नील ने अपने परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में नहीं बताया है। दोनों ने कहा कि इस रिश्ते लिए उनके घर वाले कभी उन्हे नहीं अपनाएगें। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News