पुतिन नेमत्सेव जैसी राजनीतिक हत्याओं को रोकने के निर्देश दिए

Wednesday, Mar 04, 2015 - 07:39 PM (IST)

मास्को: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन के आलोचक वोरिस नेमत्सेव की हत्या को शर्मनाक तथा राजनीतिक संदर्भ वाली हत्या करार दिया है और सुरक्षा एजेन्सियों को इस प्रकार की हत्याओं को रोकने का निर्देश दिया है। रूस के भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री नेमत्सेव की शुक्रवार की रात को गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गयी थी,जब वह रेड स्क्वायर के पास अपनी महिला मित्र के साथ टहल रहे थे। 

पुतिन के 15 वर्ष के शासनकाल के दौरान यह पहली बडी राजनीतिक हत्या है। पुतिन ने कहा है कि इस प्रकार के अपराधों पर जिनका राजनीतिक संदर्भ हो सकता है, अधिक गंभीरता के साथ ध्यान दिया जाना चाहिए। इस बीच सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि वह इस हत्याकांड के संबंध में श्री नेमत्सेव के व्यक्तिगत जीवन तथा उनके व्यवसायिक संबंधों की भी जांच कर रहे है। अभी तक अधिकारियों ने इस हत्या कांड के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। 
Advertising