पढ़ें अमरीका में बर्फीले तूफानों का इतिहास

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 05:58 AM (IST)

अमरीका में बर्फीले तूफानों का इतिहास नया नहीं है। यहां पर समय-समय पर ऐसे तूफान आते रहते हैं जिनसे जनजीवन ठप्प होकर रह जाता है। हालांकि अतीत में आए कुछ बर्फीले तूफानों ने काफी जान-माल का नुक्सान भी किया है।

इनमें से सर्वाधिक भीषण 1888 में आया बर्फीला तूफान था जिसने पूर्वी तट के काफी हिस्से को नष्ट कर दिया था और न्यूयार्क शहर, बोस्टन, वाशिंगटन तथा फिलेडेल्फिया में 50 इंच तक बर्फ पडऩे से एक तरह से जीवन थम-सा गया था। इसमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 400 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें से लगभग 200 न्यूयार्क शहर में मारे गए। ये अमरीका के इतिहास में किसी बर्फीले तूफान में होने वाली सर्वाधिक मौतें थीं।

1978 में आए बर्फीले तूफान से बोस्टन शहर 21 इंच बर्फ में दब गया था। एक अनुमान के अनुसार 100 लोग इस बर्फीले तूफान की चपेट में आकर मारे गए।

1996 में 6 जनवरी को बाल्टीमोर तथा वाशिंगटन डी.सी. में शुरू हुई बर्फबारी 10 जनवरी को समाप्त हुई जिसमें ईस्ट-कोस्ट के साथ लगभग 200 लोग मारे गए। इनमें से बहुत से लोग तूफान गुजर जाने के बाद आई बाढ़ के कारण मारे गए।

फरवरी, 2010 में आए 2 बर्फीले तूफानों के कारण मिड-अटलांटिक क्षेत्र में हिमपात का रिकार्ड टूट गया। वाशिंगटन के डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 32 इंच बर्फ रिकार्ड की। फरवरी में ही दूसरे बर्फीले तूफान के बाद देश का 68.1 प्रतिशत हिस्सा बर्फ से ढक गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News