पेशावर सैन्य स्कूल : पाक ने तालिबान हमलावरों पर अनोखे तरीके से किया पलटवार

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2015 - 09:45 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने पेशावर के एक सैन्य विद्यालय में बच्चों को मौत के घाट उतारने वाले तालिबान आतंकवादियों पर एक मार्मिक गाने के जरिए पलटवार किया है जिसका संदेश है ‘वे उन्हें नहीं डरा सकते’। यह गाना पाकिस्तान के भीषणतम आतंकवादी हमले के करीब एक महीने बाद आया है।

तालिबान ने पिछले महीने 150 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जिनमें 136 बच्चे थे। इस वीडियो को 8000 से अधिक बार देखा गया है। यह गीत सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं, गीत कुछ यू है: मैं एेसी कौम से हूं जिसके बच्चों से वो डरता है.... बड़ा दुश्मन बना फिरता है जो बच्चों से लड़ता है।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने इस सप्ताह यह गाना जारी किया जो सबसे पहले सोशल मीडिया पर आया है और बाद में उसे बड़े टीवी चैनलों ने हाथोंहाथ ले लिया। वे उसे बार बार प्रसारित कर रहे हैं। इसे एक छोटे बच्चे ने गाया है। नरसंहार को लेकर चरमपंथियों के खिलाफ बच्चे की दृढ़ता एवं संकल्पशक्ति का संदेश देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News