पूर्व जापानी PM आबे की हत्‍या को लेकर चीनी राष्‍ट्रवादियों ने सोशल मीडिया पर किए भद्दे कमेंट

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:27 PM (IST)

बीजिंगः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी कार्यक्रम में गोली मारकर हत्‍या के बाद  जहां दुनियाभर में गम का माहौल है वहीं  चीनी राष्‍ट्रवादी सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहे हैं और भद्दे कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया में चीनी कार्टूनिस्ट, कलाकार और अधिकार कार्यकर्ता बडिउकाओ ने विभिन्न चीनी सोशल मीडिया अकाउंट के कई स्क्रीनशाट साझा किए। इन स्‍क्रीन शाट में श‍िंजो आबे पर हमले का जश्न मनाने के कमेंट थे। चीनी राष्ट्रवादियों ने सोशल मीडिया पर हमलावर को 'नायक' करार दिया। साथ ही शिंजो आबे की 'मृत्यु की शुभकामनाएं' भेजीं।

PunjabKesari

बडिउकाओ (Badiucao) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा- वीबो र चीनी राष्ट्रवादी खुशी मना रहे हैं कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को को गोली मारी गई है। वे हमलावर को हीरो बता रहे हैं। चीनी राष्‍ट्रवादियों का आबे पर हमले का जश्‍न बीजिंग के नए खतरे की ओर इशारा करता है। कार्यकर्ता ने कहा- वीबो हैशटैग से #An_Bei_Wu _Sheng_Ming_Ti_Zheng चीन में वायरल हो गया है। इस हैशटैग के साथ चीनी राष्ट्रवादियों ने शिंजो आबे की मौत को लेकर खुशी जाह‍िर की।

PunjabKesari

स्क्रीनशाट से ऐसा मालूम पड़ता है कि चीन अपने राष्‍ट्रवादी यूजर्स के जारिए आबे की मौत पर जश्‍न का अभियान चला रहा है। वीचैट के एक यूजर ने लिखा धन्यवाद जापान विरोधी नायक (हमलावर) क्या मैं हंस सकता हूं? एक अन्‍य ने लिखा- आशा है कि बंदूक ठीक है। मैं बहुत खुश हूं। हालांकि चीनी राजनयिकों और नेताओं ने शिंजो आबे की हत्‍या पर दु‍ख और शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। 


PunjabKesari

बता दें कि शिंजो आबे दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते दखल के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने जापान नियंत्रित डियाओयू और सेनकाकू द्वीप समूह पर चीन के दावे को खारिज किया था। ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर भी चीन को चेतावनी दी थी। क्षेत्रीय व्यापार वार्ता में ताइवान की भागीदारी का भी समर्थन किया था। इससे चीन बुरी तरह चिढ़ गया था, क्योंकि वह ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News