अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर सकता है अमेरिका

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 05:32 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है। 
PunjabKesari
रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए अमेरिकी केंद्र आज इस आदेश को जारी कर सकता है और यह 26 जनवरी से प्रभावी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के दो करोड़ 20 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 376000 मौतें हुई हैं। अमेरिका दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News