UNSC में रूस के खिलाफ अमेरिका लाया प्रस्ताव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

Saturday, Oct 01, 2022 - 07:20 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से कब्जाए चार इलाकों को अपने देश में शामिल कर लिया है। पुतिन ने ये कदम उठाकर सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार कर दिया है। रूस के इस कदम से अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई पश्चिमी देश भड़क गए हैं। 

पुतिन के फैसले पर ऐतराज जताते हुए अमेरिका और अल्बानिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)में रूस के खिलाफ एक प्रस्ताव लेकर आए। इस प्रस्ताव को 10 देशों का समर्थन मिला, लेकिन भारत, चीन, ब्राजील और गैबॉन ने इस प्रस्ताव से दूरी बनाते हुए वोट ही नहीं किया। हालांकि, अंत में रूस ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।  

दरअसल, रूस ने इतने दिनों तक चले युद्ध के बाद यूक्रेन के 4 इलाकों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया और खेरसॉन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद हाल ही में रूस ने इन्हें अपने देश में मिला लिया है। रूस ने पश्चिमी देशों को यह धमकी भी दी है कि अगर अब इन इलाकों पर हमला करने की कोशिश की तो रूस पूरी ताकत से इसका जवाब देगा।

Pardeep

Advertising