Air India Flight: इजरायल- ईरान के बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने रद्द की गल्फ देशों के लिए सभी फ्लाइट्स
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 03:56 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया ने अपने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा -
'मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया की मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा स्थिति का निरंतर आकलन करेंगे और आवश्यकतानुसार परिचालन में बदलाव करेंगे। हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।
नवीनतम अपडेट के लिए, कृपया अपनी उड़ान की स्थिति https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर देखें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24×7 कॉल सेंटर से +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क करें। आपसे अनुरोध है कि हमारी वेबसाइट http://airindia.com भी देखें। आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।'
<
Air India stands in solidarity with the families and those affected by the AI171 accident. We continue to mourn the loss and are fully committed to providing support during this difficult time.
— Air India (@airindia) July 11, 2025
We acknowledge receipt of the preliminary report released by the Aircraft Accident…
>
