Dhurandhar in Japan : भारत में गदर मचाने के बाद अब जापान फतह करने को तैयार रणवीर सिंह की ''धुरंधर'', इस दिन होगी रिलीज
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 11:58 AM (IST)
Dhurandhar in Japan : बॉलीवुड के अभिनेता Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है। भारत और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई और शानदार सफलता हासिल करने के बाद यह फिल्म अब जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। जापानी दर्शकों के मनोरंजन के लिए यह फिल्म आगामी 10 जुलाई को वहां के बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म के जापान में रिलीज़ होने के अवसर पर रणवीर सिंह ने वहां के दर्शकों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि‘धुरंधर' ड्रामा, रोमांच, भव्यता और भावनाओं से भरपूर फिल्म है जिसकी दमदार कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है।
Dhurandhar is coming to theaters in Japan!!! https://t.co/gpaulEYnZC
— Mookjuice (@mookjuice) July 2, 2026
फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी आदित्य धर ने संभाली है। इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी‘धुरंधर'05 दिसंबर 2025 को भारत में रिलीज़ हुई थी।
यह भी पढ़ें: AIDS से हुई 35 वर्षीय इस Famous Actress की मौत, 10 साल पहले अचानक हो गई थी गायब
रिलीज़ के बाद यह हिंदी सिनेमा की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। अब फिल्म अपनी अगली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के तहत जापान के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
