जब क्रूर तानाशाह हिटलर ने प्रेमिका से शादी के चंद घंटों बाद कर ली थी आत्महत्या, चौंका देगी सच्चाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 01:02 PM (IST)

इंटरनैशनल डैस्कः तानाशाह एडोल्फ हिटलर की ज़िंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां हैं। किसी में वो हीरो की तरह नजर आता है तो किसी में विलेन। लेकिन सच ये है कि एडोल्फ हिटलर 20 वीं सदी का सबसे क्रूर तानाशाह था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1933 में वह समाजवादी जर्मन वर्कर्स पार्टी को सत्ता में लाने के बाद उसने जर्मन सरकार पर अधिपत्य कर लिया। हिटलर का जन्म आस्ट्रिया में 20 अप्रैल 1889 को हुआ। 17 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद वो वियना चला गया। पैसों की तंगी के कारण वह पोस्टकार्डों पर चित्र बनाकर काम चलाने लगा। यही वो समय था जब हिटलर के मन में साम्यवादियों और यहूदियों के प्रति घृणा ने जन्म लिया।

PunjabKesari
1933 में जर्मनी की सत्ता पर जब एडोल्फ हिटलर काबिज हुआ था तो उसने वहां एक नस्लवादी साम्राज्य की स्थापना की थी। वह यहूदियों से सख्त नफरत करता था। यहूदियों के प्रति हिटलर की इस नफरत का नतीजा नरसंहार के रूप में सामने आया। होलोकास्ट इतिहास का वो नरसंहार था, जिसमें छह साल में तकरीबन 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई थी। इनमें 15 लाख तो सिर्फ बच्चे थे। लेकिन इस क्रूर तानाशाह की जिंदगी का एक और पहलू भी था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हिटलर को एक लड़की से प्यार हुआ जिससे शादी भी हुई लेकिन उनकी शादी सिर्फ चंद घंटे ही रही। कहा जाता है हिटलर का पहला प्‍यार एक यहूदी लड़की ही थी। मगर हिटलर के पास उस समय इतनी भी हिम्‍मत नहीं थी कि वह उस लड़की से अपने प्‍यार का इजहार कर सके। इवा ब्राउन ही एक ऐसी महिला थी, जिसने हिटलर के दिल जीत लिया था। दोनों की पहली मुलाकात म्यूनिख हुई.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब हिटलर इवा से मिले थे तो उस वक्त उनकी उम्र 40 साल की वहीं ईवा की उम्र महज 17 साल की थी।
PunjabKesari
इवा ब्राउन का जन्म साल 1912 में म्यूनिख में हुआ था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद के उसके माता-पिता ने तलाक ले लिया और फिर पुनर्विवाह किया।17 साल की उम्र में इवा ने म्यूनिख में "नाजी फोटोग्राफर हेनरिक हॉफमैन" के स्टूडियो में नौकरी की, जहां वह कभी-कभी कैमरे के सामने मॉडलिंग भी करती थी.।यह वह स्टूडियो में था, जब वह पहली बार हिटलर से मिली थी। हिटलर ने शूरू से ही अपने और इवा के रिश्ते को छुपाने की कोशिश की। वह नहीं चाहते थे कि लोग यह सोचें कि उसे अपने देश से प्यार के अलावा किसी और से भी प्यार है। दोनों ने 29 अप्रैल, 1945 को शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी 1 दिन ही चली। तानाशाह हिटलर और पत्नी इवा ब्राउन ने 30 अप्रैल, 1945 को आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि दुश्मन के सैनिकों के हाथों में पड़ने के डर से शादी के बाद ऐसा कदम उठाया था। शादी के अगले दिन यानी 30 अप्रैल को अपने स्टाफ से मिलने के बाद हिटलर ने अपने प्यारे कुत्ते, ब्लांडी और उसके पिल्ले को जहर दे दिया ।
PunjabKesari
वह देखना चाहता था कि जहर कितना प्रभावी है। वह इस बात को लेकर डरा हुआ था कि अगर साइनाइड टैबलेट काम नहीं करेगा तो उसे पकड़ लिया जाएगा, लेकिन कुत्ते मर गए। फिर करीब दोपहर के भोजन के बाद हिटलर और उनकी पत्नी इवा 3 बजे के आसपास अपने कमरे में चले गए। इसके बाद कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी।हिटलर ने खुद को गोली मार ली थी और इवा ने साइनाइड कैप्सूल खा कर अपनी जान दी थी। बता दें, हिटलर ने आत्महत्या करने से पहले कहा था- मैं मर जाऊं, तो मेरा शरीर जला देना। हिटलर ईसाई था। ईसाई लाश को दफनाते हैं, जलाते नहीं हैं।  असल में  उसे डर था कि उसकी लाश को कब्र से खोदकर निकाल लिया जाएगा और उसकी लाश पर लोग अपना गुस्सा उतारेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News