महिलाओं के लिए मिसाल बन रही ये हसीना

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2016 - 12:59 PM (IST)

मेलबर्नः अक्सर मां बनने के बाद महिलाएं अपना ध्यान नहीं रखतीं और कई बार वे अपना आकर्षण खो देती हैं लेकिन  Mornington Peninsula में रहने वाली 33 साल की कॉस हेनिस ने हाल ही में Instagram पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं। इसके जरिए वो अपने शरीर में हुए बदलाव को दिखा रही हैं।

कॉस हेनिस Australia की रहने वाली है। उसने हाल ही में instagram पर  जो फोटो शेयर की हैं उसमें वह बहुत  स्लिम नजर आ रही है। इसके साथ उसने एक और फोटो शेयर की है। दूसरी फोटो तब की है जब वह प्रेग्नेंट थीं।

फोटो शेयर करते हुए उसने लिखा कि मैं अपनी  प्रोग्रैस से गर्व  महसूस करती हूं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन उसका  25 किलो बढ़ गया था। मैं अपने वेट को लेकर काफी दुखी थी। उन्होंने बताया कि  कड़ी मेहनत से उसने  25 किलो कम किए हैं और अब वह पहले से बहुत ज्यादा खुश है। कॉस हेनिस का कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी संभव है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News