Pakistan: पर्वतारोहियों पर अचानक गिरा बर्फ का ढेर, कड़ी मशक्कत के बाद बचाई गई 2 की जान... एक अभी भी लापता

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 03:15 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के सैन्य हेलीकॉप्टर ने उस पर्वतारोहण दल में शामिल दो रूसी पर्वतारोहियों को बचा लिया है, जो उत्तर में स्थित एक दुर्गम पर्वत चोटी पर बर्फ के विशाल ढेर की चपेट में आ गया था। अधिकारी के मुताबिक, दल में शामिल एक रूसी अब भी लापता है।

'जब वह चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे...'
अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि बर्फ के विशाल ढेर की चपेट में आने के बाद काराकोरम पर्वत श्रृंखला की गशेरब्रम चोटी पर फंसे पांच सदस्यीय रूसी दल में शामिल दो अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। हैदरी ने कहा, “पर्वतारोहण दल दुर्भाग्य से एक विनाशकारी आपदा का शिकार हो गया। जब वह चोटी पर चढ़ाई कर रहा था, तब बर्फ का एक विशाल ढेर, संभवतः हिमनद का एक हिस्सा ढह गया, जिससे यह विनाशकारी घटना घटी।”

पर्वतारोहियों को बचाने के लिए शनिवार को शुरू किया गया था बचाव अभियान
उन्होंने बताया कि पर्वत की चोटी पर फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए शनिवार को बचाव अभियान शुरू किया गया। यह दल 2023 में गशेरब्रम पर्वत पर लापता हुए एक पर्वतारोही का शव बरामद करने के अभियान पर रवाना हुआ था। हैदरी के अनुसार, खराब मौसम को लेकर कोई सरकारी परामर्श नहीं था और पर्वतारोहियों पर अचानक बर्फ का ढेर आ गिरा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News