क्रांति के बाद के दशकों में ईरान में 860 पत्रकारों को किया गया गिरफ्तार

Thursday, Feb 07, 2019 - 11:40 PM (IST)

पेरिस: ईरानी अधिकारियों ने 1979 क्रांति के बाद 30 सालों में 860 पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया निगरानी संस्था ने लीक फाइलों के आधार पर बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रिपोर्टर विदआउट बॉर्डर ने बताया कि 1979-2009 अवधि के दौरान गोपनीय रिकॉर्ड मुखबीरों ने मुहैया कराए हैं। 

फाइल में करीब 17 लाख न्यायिक प्रक्रियाओं के रिकार्ड है। हालांकि, इसमें लोगों के पेशों का उल्लेख नहीं किया गया है। आरएसएफ ने कहा कि शोधकर्ताओं ने गिरफ्तार किए गए या सजा दिए गए 860 पत्रकारों या जनता के रिपोर्टरों के नामों की पुष्टि और इसे पूरा करने के लिए कई महीने काम किए। इसमें बताया गया है कि इसमें से कम से कम चार को मौत के घाट उतार दिया गया था।     

Pardeep

Advertising