जर्मनी में तेज तूफान के कारण 6 लोगों की मौत, रेल सेवाएं स्थगित

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 03:55 AM (IST)

बर्लिन: जर्मनी में शुक्रवार को दिन भर प्रचंड़ हवाओं ने जमकर कहर बरपाया जिसकी वजह से छह लोगों की मौत हो गई और बर्लिन तथा उत्तरी जर्मनी में अनेक रेलगाड़यिों को रद्द करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तरी हैम्बर्ग शहर में एक कार के उपर एक विशाल पेड़ गिरने की घटना में उसमे सवार महिला की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

बर्लिन दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी बर्लिन में पेड़ गिरने से कार सवार एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा ब्रांनेडनबर्ग शहर में तूफानी हवाओं की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। मैकलेनबर्ग- वोरपोमोरन शहर में एक बडे पेड़ के गिरने से लारी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जर्मन की राष्ट्रीय रेल सेवा संचालक ड्यूश बाह्न ने बताया कि हेनोवर और हैम्बर्ग और हेनोवर तथा बर्लिन और डॉर्टमुंड एवं हैम्बर्ग के बीच रेल सेवाओं को स्थगित करना पड़ा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News