अमरीका में चाकू से किए गए हमले में 6 बच्चों समेत 9 घायल

Monday, Jul 02, 2018 - 05:19 AM (IST)

वाशिंगटन: यहां के बोईस शहर के इदाहो अपार्टमेंट परिसर में चाकू से किए गए हमले में छह बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 30 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति टिम्मी किन्नेर को पकड़ा है, जो शुक्रवार तक उसी परिसर में रहता था। बोईस पुलिस विभाग ने शनिवार की रात हुई इस घटना को लेकर एक बयान में कहा कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।  

Punjab Kesari

Advertising