जर्मनी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत व कई घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 10:19 AM (IST)

बर्लिनः जर्मनी के दक्षिण पश्चिमी शहर रोत एम सी में शुक्रवार को एक संदिग्ध द्वारा की गई यी गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई  और कई अन्य लोग घायल हुए है। पड़ोसी शहर आलेन की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आलेन पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है और घायल लोगों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।''

 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी दिन में एक स्थानीय काफ़ीहाउस में हुयी। मीडिया रिपोर्ट में गोलीबारी में छह लोगों की मरने की बात कही गयी थी। पुलिस ने हालांकि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है और उनका मानना  है कि इस घटना का कारण घरेलू हिंसा हो सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News