50 साल की दुल्हन और 12 साल का दूल्हा, हैरान कर देगी इस कपल की कहानी

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 05:36 PM (IST)

न्यूयॉर्कः आपने कभी सुना है कि 50 साल की औरत 12 साल से लड़के से शादी कर रही है। अगर नहीं तो हम आज आपको एेसे कपल के बारें में बताने जा रहे जिनकी कहानी सुनकर आप हैरान रह जाओगे। 50 साल की दुल्हन के साथ छोटे से दूल्हे को जिसने भी देखा, वो वहीं रुक गया। कुछ लोग पूछने लगे कि दूल्हे कि उम्र क्या है? जब जवाब मिला '12 साल', तो लोगों के होश उड़ गए।

कुछ लोगों ने इस शादी पर नाराजगी भी जाहिर कर दी और पूछा कि लड़की की मां कहां है?। वहीं कुछ लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। ये दृश्य था न्यूयॉर्क टाइम स्क्वेयर का। जहां एक शादी का जोड़ा चर्चा का विषय बन गया। क्या है पूरा मामला...असल में एक यूट्यूबर ने ये सोशल एक्सपेरिमेंट किया। इसमें उसने अपने दो साथियों की मदद ली, जो दूल्हा-दुल्हन बने। यूट्यूबर कॉबी पर्सिन खुद दूल्हा-दुल्हन के फोटोग्राफर का रोल करते हैं। कॉबी इन नकली दूल्हा-दुल्हन को टाइम स्क्वेयर लेकर जाता हैं, जहां ये पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया।

कॉबी जानना चाहते थे कि दुल्हन के साथ इतने छोटे दूल्हे को देख लोगों का क्या रिएक्शन होगा। क्या वो इस शादी को लेकर सवाल करेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। शादी के कोट में नन्हा दूल्हा काफी टेंशन में नजर आता है, जो लोगों का ध्यान खींचता है और फिर शुरू होते हैं लोगों के सवाल। यूट्यूबर कॉबी ऐसे वीडियो एक्सपेरिमेंट से चाइल्ड मैरिज के खिलाफ जागरुकता भी फैलाना चाहते हैं। अमेरिका के एक एनजीओ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि सन् 2000 से 2010 के बीच करीब 1 लाख 70 हजार बच्चों की शादी हुई, जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। इसके बाद 2017 में अमेरिका में एक नया कानून लाया गया, जिसके मुताबिक 17 साल की उम्र से पहले शादी करना कानून अपराध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News