तालिबान नेताओं पर किए गए हमलों में 50 लोगों की मौत : अमरीका

Wednesday, May 30, 2018 - 10:10 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका की सेना ने पिछले सप्ताह दक्षिणी अफगानिस्तान में एकत्र हुए तालिबान नेताओं को निशाना बनाकर गोलाबारी की जिसमे कम से कम 50 लोग मारे गये। अमेरिका के एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

लेफ्टिनेट कर्नल मार्टिन ओ ’डोनेल ने आज बताया कि इन हमलों का प्रभाव हेलमंड प्रांत के बाहर भी महसूस किया जाएगा। हमले में चार रॉकेटों ने तालिबान के एक कमान एवं नियंत्रण पोस्ट को नष्ट किया है।   24 मई को हुए इस हमले की घोषणा पिछले सप्ताह की गयी , लेकिन कितने लोग मारे गये थे इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी। ओ ’ डोनेल ने बताया कि मुसा कला जिले मे तालिबान कमांडरों की उच्चस्तरीय बैठक को निशाना बनाया गया।  

 

Isha

Advertising