शिकागो के साऊथ साइड में गोलीबारी,5 की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 12:00 PM (IST)

शिकागो: शिकागो के पड़ोसी इलाके में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक गर्भवती महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई। शिकागो पुलिस ने बताया कि गुरुवार को शहर के साऊथ शोर में स्थित एक रेस्टोरेंट में या उसके नजदीक 4 लोगों को गोली मारी गई।  

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में आया और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो व्यक्ति रेस्टोरेंट के भीतर गोली लगने से मृत पाए गए। तीसरा व्यक्ति रेस्टेरेंट के बाहर मृत मिला। चौथा व्यक्ति भी गोली लगने के कारण दूर मृत पाया गया। सभी चारों पीड़ितों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।   


कुक काउंटी के मेडिकल एक्जामिनर ऑफिस ने मारे गए 3 लोगों की शिनाख्त रहीम, डिलोन जैक्सन और ई स्टोक्स के रूप में की है। तीनों भाई हैं और इनकी उम्र क्रमश: 19, 20 और 28 वर्ष है। जबकि चौथे की पहचान की जानी है।  इससे पहले रेस्टोरेंट से एक मील दूर एक घर में 26 वर्षीय पैट्रिस एल केल्विन का शव मिला था, चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने बताया है कि पैट्रिस चार महीने की गर्भवती थी और उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोर्ई गिरफ्तारी नहीं की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News