बच्चा है या अजूबा! जन्मा 5.9 किलो का नन्हा खली, पैदा होते ही बना दिया World Record, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:07 AM (IST)

Heaviest Baby Born in New York : आमतौर पर नवजात शिशुओं का वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है लेकिन न्यूयॉर्क के 'केयुगा मेडिकल सेंटर' (Cayuga Medical Center) में एक ऐसे 'सुपर बेबी' ने जन्म लिया है जिसने अस्पताल के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 5.9 किलोग्राम (करीब 13 पाउंड) के इस बच्चे की तस्वीरें और उसके साथ जन्मी एक छोटी बच्ची की कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

जन्म लेते ही 3 महीने का दिखने लगा शॉन जूनियर

31 जनवरी को टेरिका और शॉन के घर में उनके बेटे 'शॉन जूनियर' की किलकारी गूंजी। जब डॉक्टरों ने उसे तौला तो वे अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। बच्चे का वजन 5.9 किलो निकला जो सामान्य बच्चों से दोगुना है। मां टेरिका ने मजाक में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने सीधे 3 महीने के बच्चे को जन्म दिया हो। शॉन जूनियर को अभी से ही 3-6 महीने के बच्चों के कपड़े और डायपर पहनाए जा रहे हैं क्योंकि नवजात वाले कपड़े उसे फिट ही नहीं आ रहे।

यह भी पढ़ें: आज आसमान में दिखेगा 'Blood Moon', शुरू हुआ 9 घंटे का सूतक काल! जानें भारत में कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

एक ही दिन, दो अलग-अलग दुनिया: शॉन vs मार्गोट

इस कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब अस्पताल ने शॉन जूनियर की तुलना उसी दिन जन्मी एक अन्य बच्ची 'मार्गोट' से की।  जहां शॉन 5.9 किलो का था वहीं मार्गोट का वजन महज 1.8 किलोग्राम था। अस्पताल ने फेसबुक पर दोनों बच्चों की एक साथ फोटो शेयर की। इस तस्वीर में शॉन जूनियर, मार्गोट के सामने किसी 'जायंट बेबी' जैसा लग रहा था। मार्गोट की मां क्लोई ने इसे कुदरत की विविधता का सबसे सुंदर उदाहरण बताया।

मेडिकल टीम और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

अस्पताल की निदेशक रॉबिन टॉर्गल्स्की ने बताया कि उनकी मेडिकल टीम हर स्थिति के लिए तैयार रहती है चाहे बच्चा 4 पाउंड का हो या 13 पाउंड का।

  • वायरल रिएक्शन: सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "ये बच्चा तो पैदा होते ही स्कूल जाने के लिए तैयार लग रहा है!" वहीं दूसरे ने लिखा, "डॉक्टरों और मां की हिम्मत को सलाम, इतना भारी बच्चा संभालना आसान नहीं।"

यह भी पढ़ें: Rain Alert on Holi: अगले 24 घंटे में मौसम का यू-टर्न! इन राज्यों में आंधी-तूफान के बीच मनाएगा जाएगा त्योहार, रंगों के बीच यहां कड़केगी बिजली

क्यों खास है यह जन्म?

डॉक्टरों के मुताबिक शॉन जूनियर अस्पताल के इतिहास का अब तक का सबसे वजनी बच्चा बन गया है। मेडिकल साइंस में इतने भारी बच्चे का जन्म दुर्लभ होता है लेकिन राहत की बात यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News