तीन दिन में एवरेस्ट शिखर पर पहुंचे 42 पर्वतारोही

punjabkesari.in Friday, May 13, 2016 - 10:30 PM (IST)

काठमांडो: पिछले तीन दिन में कुल 42 पर्वतारोही दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे। लगातार आपदाओं के कारण दुनिया की शीर्ष चोटी पर्वतारोहियों के लिए बंद रहने के दो साल बाद नौ नेपाली शेरपा बुधवार को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले पर्वतारोहियों में शामिल हो गए।   

 
अधिकारियों के मुताबिक नेपाल के 13 सहित 27 पर्वतारोही आज एवरेस्ट 8,848 मीटर की चोटी पर पहुंचे। एक दिन पहले नेपाल के तीन पर्वतारोहियों सहित छह ने माउंट एवरेस्ट फतह की थी। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News