तालिबान के खिलाफ हमले में गलती से 40 नागरिकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 08:17 PM (IST)

काबुलः अफगान विशेष बल द्वारा सोमवार को दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर किए गए अमेरिका समर्थित हवाई हमलों के दौरान कम से कम 40 नागरिक मारे गए। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता रद्द हो जाने के बाद अफगानिस्तान में हिंसा और बढ़ गई है। उप प्रांतीय पार्षद अब्दुल माजिद अखुंद ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, जो मूसा काला जिले में एक शादी समारोह में गए थे। उन्होंने कहा कि 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। हताहतों की संख्या के बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही हैं, क्योंकि ये क्षेत्र तालिबान के कब्जे में है। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान के मुताबिक मूसा काला के विभिन्न इलाकों में दो अलग-अलग हमले किए गए।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि पहले अभियान में छह विदेशी लड़ाके मारे गए, जबकि दूसरा हमला निशाने से चूक गया और “गलती से” नागरिक उसकी चपेट में आ गए। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मूसा काला जिले में इस अभियान के दौरान तालिबान के 22 विदेशी सदस्य मारे गए और 14 को गिरफ्तार किया गया है। बयान के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादियों में पांच पाकिस्तानी नागरिक और एक बांग्लादेश है। 
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News