नाले से मिली 3000 साल पुरानी बेशकीमती  मूर्ति

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 06:05 PM (IST)

काहिरा: इजिप्ट की राजधानी काहिरा में आर्कियोलॉजिस्ट को नाले से प्राचीन सभ्यता से जुड़ी एक विशाल मूर्ति मिली है। यह मूर्ति वहां के सबसे फेमस और सबसे लंबे समय तक राज करने वाले शासक राम्सेस सेकंड की है। 3000 साल पुरानी और करीब 26 फुट ऊंची इस मूर्ति  चार साल से  तलाश की जा रही थी। जर्मनी और इजिप्ट के कुछ आर्कियोलॉजिस्ट्स पिछले चार साल से कैरो स्थित मटेरिया नाम की बस्ती में पुरानी सभ्यता से जुड़ी चीजों की तलाश कर रहे थे।

इस साल मार्च की शुरुआत में इन्हें यहां के नाले में मूर्ति के धड़ का ऊपरी हिस्सा मिला। आर्कियोलॉजिस्ट का मानना है कि यह इजिप्ट के फेमस शासक राम्सेस सेकंड की मूर्ति है। मटेरिया बस्ती में कई हजार साल पहले हेलियोपोलिस नाम का शहर बसता था। इजिप्ट में मान्यता है कि इसी जगह पर सूर्य देव ने संसार की रचना की थी। यह प्राचीन इजिप्ट सभ्यता का एक बड़ा सैंटर रहा है। इसलिए University of Leipzig के प्रोफेसर Dietrich Raue के मुताबिक, उन्हें यकीन था कि इस जगह पर पुरानी सभ्यता से जुड़ी कई बेशकीमती चीजें मिल सकती थीं।
PunjabKesari
कई हजार साल पहले जब रोमन साम्राज्य ने इस जगह पर कब्जा जमाया तो उन्होंने कई सारी इमारतों को गिराकर उसके ऊपर नए निर्माण किए। राजा राम्सेस  द्वितीय की विशाल मूर्ति भी शायद इसी दौरान तोड़ दी गई होगी। इजिप्ट के एंटिक्स मिनिस्ट्री ने कहा है कि मूर्ति के इस टुकड़े को सैंट्रल कैरो स्थित म्यूजियम में रखा जाएगा। बाद में इसे गीजा के पिरामिड के पास ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम में ले जाएगा। यह म्यूजियम इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

राजा राम्सेस सेकंड इजिप्ट के सबसे पॉपुलर और लंबे समय तक राज करने वाले शासक रहे हैं। वे ईसा पूर्व 1279 (यानी करीब 3300 साल पहले) इजिप्ट की गद्दी पर बैठे थे। उन्होंने लगभग 66 साल तक राज किया। उन्हें ‘राम्सेस द ग्रेट’ कहा जाता है। प्राचीन इजिप्ट के विस्तार का श्रेय इन्हें ही दिया जाता है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News