दक्षिण अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में 27 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 09:30 PM (IST)

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी-पूर्वी प्रांत लिम्पोपो में एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रांतीय परिवहन मंत्री मकोमा मखुरुपेत्जे ने बताया कि ट्रक का आगे का एक टायर फटने के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे कई वाहनों से टकरा गया।
PunjabKesari
अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी जिसमें 22 लोगों को लेकर जा रही मिनी बस शामिल थीं। मिनी बस लिम्पोपो से देश की आर्थिक राजधानी जोहान्सबर्ग आ रही थी। दुर्घटना में घायल चार लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना दक्षिण अफ्रीका को जिम्बाम्वे से जोडऩे वाली सड़क पर हुई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News