म्यांमार से 2 लाख 70 हजार रोहिंग्या का पलायन: UN

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 11:09 AM (IST)

जेनेवा: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यू.एन.एच.सी.आर. ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में म्यांमार से करीब 2 लाख 70 हजार रोहिंग्या शरणार्थियों का पलायन हुआ है। 
PunjabKesari70 हजार से पार हुई शरणार्थियों की संख्या  
यू.एन.एच.सी.आर. ने कल कहा कि म्यांमार से पलायन करने वाले ज्यादातर रोहिंग्या मुस्लमान बंगलादेश आए हैं। ये लोग बांग्लादेश के दो शिविरों में रह रहे हैं जहां पर उनकी स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि बंगलादेश के कॉक्स बाजार के दो शरणार्थी शिविरों में 25 अगस्त से पूर्व 34 हजार रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे थे लेकिन बीते दो सप्ताहों में यहां पर शरणार्थियों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है। 
PunjabKesariवहां पर लोगों के रहने के लिए जमीन और छतें तक कम पड़ गई हैं। आने वाले शरणार्थियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है। उनमें बहुत सी नवजात शिशुओं के साथ आई हैं जो भूखी और कमजोर हैं।
PunjabKesariसंयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भागकर आए लोगों की संख्या 3 लाख तक पहुंच सकती है। वहीं म्यांमार का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर में पुलिस और सेना पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। म्यांमार के अधिकारियों का कहना है कि रोहिंग्या ने दूसरे धर्मों के अनुयायियों की हत्या है तथा उनके घरों को जलाया है।
PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News