हिंसक हुए फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी, इसराईली सैनिकों की गोलीबारी में 170  घायल

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 09:04 AM (IST)

गाजाः  गाजा पट्टी से लगती इसराईल सीमा के पास इसराईली सैनिकों से झड़प में गोलीबारी से 170 फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारी  घायल हो गए हैं।  सिन्हुआ एजैंसी  के अनुसार शुक्रवार को सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां और दम घोटू गैस का इस्तेमाल किया था। एक चश्मदीद के अनुसार, प्रार्थना के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी इसराईली सीमा के नजदीक वि-भिन्न जगहों की तरफ बढ़े।

इसराईली सैनिकों ने लाउड स्पीकर से उन्हें पीछे हटने और सुरक्षित घर लौट जाने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा दीवार से 500 मीटर दूर टायरों को जलाना शुरू कर दिया। वहीं,इसराईल  का कहना है कि करीब 7 हजार प्रदर्शनकारी सुरक्षा दीवार के पास हिंसक हो गए। इसलिए उन्हें रोकने के लिए न्यायोचित कदम उठाने पड़े।

प्रदर्शनकारियों के नेता सल्लाह अब्दुल आति ने कहा, प्रदर्शन जारी रहेगा। 15 मई को लाखों लोग मार्च में शरीक होंगे। यह अंतिम 'द ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न' होगा। पिछले छह हफ्ते से फलस्तीनी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी प्रमुख मांग है कि इसराईल  1948 में हुए अरब-इसराईल  युद्ध के बाद अपने घरों को छोड़ कर गए फिलीस्तीनी शरणार्थियों को वापस इसराईल में बसने की इजाजत दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News