मोरक्को में 14 अल्जीरियाई नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 03:45 AM (IST)

रबात : मोरक्को के उत्तरी तांगियर शहर में पुलिस ने अवैध रूप से यूरोप प्रवास करने का प्रयास कर रहे 14 अल्जीरियाई नागरिकों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार पुलिसकर्मियों ने एक घर से अवैध आव्रजन और मानव तस्करी की गतिविधियां संचालित होने के संदेह में छापा मारा और तीन लोगों के साथ 14 प्रवासियों को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि छापे के दौरान अधिकारियों ने अल्जीरिया के पासपोर्ट, पहचान पत्र, जैकेट, मुद्रा और दो कारें जब्त की।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News