स्कूल छात्रों ने नाबालिगा से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, पीड़िता ने ऐसे दिलाई आरोपियों को सजा

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 02:01 PM (IST)

बर्लिनः जर्मनी के वेलबर्ट शहर में गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 स्कूली छात्रों ने एक 13 साल की लड़की का लगातार 10 बार गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। लेकिन लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और घर आकर आरोपियों के खिलाफ ऐसा काम किया कि वे जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। लड़की की बहादुरी की वजह से पुलिस ने सभी आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया कर लिया और कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए सजा भी सुना दी है।
PunjabKesari
खबरों के मुताबिक हादसे के दिन पीड़ित लड़की अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गई थी। घर लौटते वक्त जंगल में 8 स्कूली छात्रों ने उस पर हमला कर दिया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं छात्रों ने इस घटना का वीडियो भी बना डाला। इस हादसे के बाद बहादुर लड़की घर आई और उसने फेसबुक पर एक आरोपी की पहचान कर ली।
PunjabKesari
इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनसे वीडियो भी बरामद कर लिया। ।गैंगरेप के 6 दोषी 14 से 17 साल की उम्र के हैं और उन्हें पिछले साल अक्टूबर में दोषी करार दिया गया था।घटना का मुख्य दोषी 15 साल का है और उसे 4 साल 9 महीने की सजा हुई।उसने लड़की के साथ दो बार रेप किया था। एक और दोषी ने लड़की से दो बार रेप किया था उसे भी 4 साल की सजा हुई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News