मैक्सिको में सड़क से उतरी बस, 12 यात्रियों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 12:47 PM (IST)

मैक्सिको सिटीः मैक्सिकों में यात्रियों को ले जा रही एक बस के सड़क से उतरने से हुई दुर्घटना में 12 यात्री मारे गए हैं, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।  दुर्घटना क्विन्टाना रू प्रांत के एक राजमार्ग पर हुई जिसमें 18 व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
PunjabKesari
मृतक और घायलों में अमरीका, स्वीडन और ब्राजील के नागरिक हैं। हालांकि प्रत्येक देश के अलग-अलग यात्रियों की संख्या या उनकी उम्र नहीं बताई गई है। बस 31 यात्रियों को लेकर जा रही थी और दुर्घटना के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News