चीन में आग से 11 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 11:55 AM (IST)

बीजिंग: चीन में पूर्वी झेजियांग प्रांत में 2 मकानों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजैंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह आग युहुआन शहर में रात करीब डेढ़ बजे लगी।  इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 अन्य लोग मामूली तौर पर झुलस गए हैं। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 

कुछ महीने पहले पूर्वी चीन के च्यांगशी प्रांत की राजधानी नैनचांग के एक बहुमंजिला लग्जरी होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 14 हो गए थे। आग से बच निकली एक महिला ने बताया कि जिस समय आग लगी थी उस समय उस तल पर 10 से अधिक निर्माण श्रमिक सजावट के एक काम में लगे हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News