नेपाल में बनेगी महर्षि वेदव्यास की 108 फुट ऊंची प्रतिमा

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 12:51 AM (IST)

काठमांडू: पश्चिमी नेपाल के तान्हु जिले के व्यास नगर निगम में महर्षि वेद व्यास की 108 फुट ऊंची प्रतिमा बनाने की योजना तैयार की गई है। महर्षि वेद व्यास को हिंदू धर्मग्रंथ वेद को चार श्रेणियों में वर्गीकृत करने का श्रेय दिया जाता है। माना जाता है कि उनका जन्म तान्हु जिले में हुआ था। कहा जाता है कि इसी क्षेत्र के व्यास गुफा में उन्होंने महाभारत की रचना की थी। 

प्रस्तावित प्रतिमा का निर्माण जिले के शिव पंच्यान मंदिर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत और नेपाल से धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करना है। व्यास नगर निगम की उप महपौर मीरा शर्मा ने बताया कि प्रतिमा के निर्माण के लिए 63 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News