श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी हमला, 78 लोग घायल व 101 लापता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 03:59 PM (IST)

International Desk:  पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच हिंद महासागर में एक खतरनाक घटनाक्रम सामने आया है।   श्रीलंका नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों  के अनुसार श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी जहाज़ पर कथित पनडुब्बी हमले के बाद 101 लोगों के लापता और 78 के घायल होने की खबर ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, Sri Lanka के तट के पास एक ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी से हमला किया गया। Colombo से मिली जानकारी के मुताबिक बचाव अभियान जारी है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब Iran और Israel के बीच युद्ध जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समुद्री मार्ग निशाने पर आते हैं तो वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर गंभीर असर पड़ सकता है। अब तक किसी भी देश या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों को देखते हुए इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।  

 

उधर, AP मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना का जहाज़ IRIS Dena डूबने की स्थिति में पाया गया। विदेश मंत्री Vijitha Herath ने संसद में बताया कि जहाज़ पर कुल 180 लोग सवार थे और संकट संदेश मिलने के बाद नौसेना व वायुसेना को तुरंत रवाना किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी Anil Jasinghe के अनुसार 32 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती किया गया।  एक की हालत गंभीर है व 7 लोग आपातकालीन उपचाराधीन हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज़ कैसे क्षतिग्रस्त हुआ और नाविक कैसे घायल हुए। श्रीलंका के अधिकारियों ने विस्तृत जांच की बात कही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News